रायपुर: जनगणना में स्व-गणना की शुरुआत, अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। 16 से 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाली इस प्रक्रिया के तहत नागरिक अब अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने स्व-गणना के तहत अपनी जानकारी दर्ज कर इस पहल की शुरुआत की। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्व-गणना के लिए नागरिक निर्धारित पोर्टल पर जाकर आसानी से अपनी जानकारी भर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहल जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिक अपनी सही और पूर्ण जानकारी स्वयं साझा कर सकेंगे।

स्व-गणना अवधि समाप्त होने के बाद 1 मई से 30 मई 2026 तक जनगणना टीम घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेगी। प्रगणक प्रत्येक मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करेंगे।

  छत्तीसगढ़ में महादेव एप के बाद शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप रैकेट का खुलासा, नागपुर से 6 आरोपी गिरफ्तार, 20 करोड़ के ट्रांजेक्शन का पर्दाफाश

जिन नागरिकों ने स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी पहले ही दर्ज कर दी है, उन्हें प्रगणक के घर आने पर अपनी SE ID साझा करनी होगी। वहीं जो लोग स्व-गणना नहीं कर पाते हैं, उनके लिए चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि निर्धारित अवधि में प्रगणक उनके घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे।

राज्य सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में भाग लेकर देश के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 135 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.