कोरबा में हैरान करने वाली चोरी: डिवाइडर से पौधे उखाड़ ले गए चोर, CCTV में कैद घटना

कोरबा। शहर के टीपी नगर क्षेत्र में एक अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है, जिसने नगर निगम अधिकारियों और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। यहां अज्ञात चोरों ने सड़क के बीच बने डिवाइडर में लगाए गए पौधों को ही उखाड़कर चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार तड़के करीब 4 बजे की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चार लोग एक इलेक्ट्रिक ऑटो में आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने हाल ही में लगाए गए पाम के 3 से 4 पौधों को उखाड़ा और ऑटो में भरकर फरार हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगर निगम द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण के तहत लगातार काम किए जा रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं इन प्रयासों पर पानी फेरती नजर आ रही हैं। यह घटना जितनी अजीब है, उतनी ही चिंताजनक भी, क्योंकि अब चोरों का निशाना सौंदर्यीकरण के पौधे भी बनने लगे हैं।

👉🏻 पहले भी हो चुकी है चोरी की घटनाएं

गौरतलब है कि सीएसईबी चौक से शारदा विहार तिराहा तक सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग भी सुरक्षित नहीं रह सकी। बताया जा रहा है कि नशे के आदी लोगों ने रेलिंग के ऊपरी हिस्सों को तोड़कर कबाड़ में बेच दिया।

  Bilaspur News:–क्रिसमस-न्यू ईयर पर जीरो टॉलरेंस, थाना प्रभारी का अल्टीमेटम—होटल-ढाबों में शराब या अवैध गतिविधि मिली तो सीधे केस

इन घटनाओं के बावजूद अब तक न तो चोरों की पहचान हो पाई है और न ही चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी दुकानों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई है।

👉🏻 शहर को संवारने की कोशिश पर असर

नगर निगम द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में टीपी नगर से पावर हाउस मार्ग तक डिवाइडर को ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया गया है।

महापौर श्रीमती संजुदेवी राजपूत और निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय की मौजूदगी में 10 अप्रैल को इस कार्य का लोकार्पण किया गया था। इस मार्ग पर लगभग 160 पाम पौधे लगाए गए हैं, जबकि पूरे क्षेत्र में 600 पौधे लगाने की योजना है।

👉🏻 जांच में जुटा प्रशासन

ताजा घटना के बाद निगम और पुलिस प्रशासन आरोपियों की तलाश में जुट गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शहर को सुंदर बनाने के प्रयासों को आखिर कब तक ऐसी मानसिकता वाले लोग नुकसान पहुंचाते रहेंगे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 135 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.