🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

तेलुगु नव वर्ष उगादि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, आयोजन समिति की बैठक संपन्न

 

Advertisement Carousel

बिलासपुर, 12 मार्च 2025 – आगामी 30 मार्च को तेलुगु समाज द्वारा तेलुगु नव वर्ष “उगादि” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव को सफल बनाने के लिए श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समाज के हर सदस्य तक पहुंचेगा आमंत्रण

आयोजन समिति के अध्यक्ष वी. रामाराव और सचिव एस. साईं भास्कर ने बताया कि इस बार उगादि महोत्सव को बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र और अन्य इलाकों में रहने वाले तेलुगु समाज के हर सदस्य तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक परिवार को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण देकर इस महोत्सव में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

30 मार्च 2025, रविवार को आयोजित इस महोत्सव में समाज के बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी जाएंगी। शाम को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें समाज के युवा और बच्चे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, समाज के बुजुर्गों और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

  अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अमर सुल्तानिया <br>जल्द होगा कार्यकारिणी का विस्तार सभी राज्यों में सौपी जायेगी जिम्मेदारी - अमर

महोत्सव स्थल और आयोजन समिति की तैयारी

इस कार्यक्रम का आयोजन बुधवारी बाजार स्थित हैंडबॉल ग्राउंड में शाम 6:30 बजे से किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष वी. रामाराव, सचिव एस. साईं भास्कर और उनकी टीम इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह जुटी हुई है।

बैठक में शामिल गणमान्य सदस्य

इस बैठक में सी. नवीन कुमार, बी. शंकरराव, एल. श्रीनिवास, ई. अप्पा राव, टी. गिरिधर, डी. वासु, बी. श्रीनिवास, मोंटी करण, सी. श्रीनिवास, जी. काशी राव, आर. रविशंकर, मुरली सूरी, संदीप, रवि तेजा, प्रभाकर, एस. श्रीनिवास, तुषार, डी. श्रीनिवास वासु, टी. दिवाकर, चंटी, ए. रवि, बी. साईं, पी. चंद्र बाबू, जी. काशी राव, हरीश, डॉ. एम. एस. राजू, ई. लक्ष्मण राव, जी. लोकेश राव, के. शंकरराव, यश समेत बड़ी संख्या में तेलुगु समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button