🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअच्छी ख़बरअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

SECL मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया, वार्षिक पत्रिका “पर्यावरण दर्पण” का हुआ विमोचन

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को विभिन्न गतिविधियों द्वारा प्रदर्शित किया गया।

Advertisement Carousel

सीएमडी हरीश दुहन ने किया शुभारंभ, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन द्वारा पर्यावरण ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र और श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में नेहरू शताब्दी नगर कॉलोनी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विभिन्न फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

वार्षिक पत्रिका “पर्यावरण दर्पण” का विमोचन और लघु फिल्म का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल की वार्षिक पर्यावरण पत्रिका “पर्यावरण दर्पण” का विमोचन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। इसके साथ ही एसईसीएल की पर्यावरणीय पहलों, हरित परियोजनाओं एवं सतत खनन प्रथाओं पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

औद्योगिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी: प्रबंधन

अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र ने कहा कि सतत विकास की अवधारणा तभी सार्थक होगी जब औद्योगिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समान महत्व दिया जाए।सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नुक्कड़ नाटक ने मोहा मन

  हिंसा का चेहरा: सरेंडर रोकने वाला माओवादी नेता प्रभाकर मुठभेड़ में मारा गया, माओवादी हिंसा बनाम आदिवासी हित

कार्यक्रम के आरंभिक सत्र में डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन पर आधारित स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कुसमुंडा एवं हसदेव क्षेत्र के कलाकारों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित एक संदेशप्रद नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने अत्यंत सराहा।

विजेताओं को मिला पुरस्कार

महाप्रबंधक (पर्यावरण) बी. राणा प्रताप ने अपने स्वागत भाषण में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम तथा एसईसीएल द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष का विश्व पर्यावरण दिवस संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। अंत में मुख्यालय स्तर पर आयोजित निबंध, चित्रकला, तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन के विजेताओं व प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) शेख जाकिर हुसैन ने किया तथा डॉ. एम.एस. प्रियंका ने आभार व्यक्त किया।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button