सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको प्लांट में ट्रांसपोर्टरों की बैठक, भारी वाहनों में रेडियम टेप अनिवार्य करने के निर्देश

कोरबा | संवाददाता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटेल द्वारा ली गई। इस दौरान सीएसपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी बालको श्री युवराज तिवारी सहित ट्रांसपोर्टर और प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में ट्रांसपोर्टरों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा रात्रि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी वाहनों के पीछे अनिवार्य रूप से रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर भारी वाहनों की सघन जांच की जाएगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा।

कोरबा पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.