🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsIAS/IPSKORBA

बिहार के नालंदा जिले में हुई करीब डेढ़ करोड़ की डकैती के 2 आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

कोरबा। बिहार के नालंदा जिले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बड़ी डकैती के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को कोरबा पुलिस की क्राइम टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कोरबा के निहारिका क्षेत्र स्थित सुभाष चौक में अपने जीजा के घर छिपे हुए थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 14 अगस्त को घेराबंदी कर सोनू और धीरज को पकड़ लिया। बाद में दोनों आरोपियों को बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement Carousel

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त की रात करीब 12:58 बजे नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय में राजीव रंजन के घर डकैती हुई थी। करीब 12 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और पिस्टल का भय दिखाकर नकदी और जेवरात लूट लिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत के मुताबिक, डकैत घर से करीब 45 लाख रुपये नकद, लगभग 450 ग्राम सोने के आभूषण और करीब 3 किलो चांदी लेकर फरार हुए थे। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

वारदात के दौरान डकैत आपस में स्थानीय भाषा में बातचीत कर रहे थे। बताया गया कि गिरोह के कुछ सदस्यों ने लुंगी पहन रखी थी। घटना के बाद नालंदा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और अलग-अलग स्थानों पर उनकी तलाश की जा रही थी।

  वर्दी पर लगा क्रूरता का दाग: 10 से ज़्यादा स्ट्रीट डॉग्स को गोलियों से भून डाला, शव नदी किनारे फेंके, वीडियो वायरल

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि डकैती के मामले में फरार दो आरोपी कोरबा में अपने रिश्तेदार के यहां छिपे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद कोरबा पुलिस की क्राइम टीम ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी।

14 अगस्त को निहारिका क्षेत्र के सुभाष चौक में पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोनों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दोनों आरोपियों से बिहार पुलिस अब डकैती की वारदात, गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटे गए नकदी व जेवरात के संबंध में पूछताछ करेगी। कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बिहार में हुई बड़ी डकैती के मामले में फरार आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button