🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
बड़ी ख़बर

तेज रफ्तार हाईवा और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ड्राइवर जिंदा जला… पुल पर मची अफरा-तफरी

रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार हाईवा और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि दूसरे ड्राइवर की स्थिति आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्पष्ट हो पाई। घटना दोपहर करीब 1 बजे घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला मार्ग पर कुरकुट नाला पुल पर हुई।

Advertisement Carousel

पुल संकरा होने के कारण दोनों वाहन चालकों ने पहले निकलने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार और नियंत्रण न होने से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में दोनों वाहनों में आग लग गई और केबिन में फंसे ड्राइवर बाहर नहीं निकल सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरिया और कोयला लोड था

जानकारी के मुताबिक एक ट्रक जामपाली माइंस से बालोद रेलवे साइडिंग तक कोयला लेकर जा रहा था, जबकि दूसरी हाईवा में सरिया लोड था और वह बालोद से जामपाली की ओर जा रही थी।

तीन घंटे बाद बुझी आग

डीएसपी सुशांतो बनर्जी के अनुसार, आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे। इसके बाद केबिन में फंसे ड्राइवर के जले शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कमल प्रसाद के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

  Bastar News: – बस्तर रेंज में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर

फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जली हुई गाड़ियों को हटाकर पुल से यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button