कोरबा

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा 01 मार्च। नगर के मानिकपुर रेलवे कॉलोनी मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद भारी वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय गौरव श्रीवास निवासी सीएसईबी कॉलोनी के रूप में की गयी हैं। गौरव पेशे से वीडियोग्राफर बताया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि वह होली के अवसर पर मिले एक वीडियोग्राफी ऑर्डर के सिलसिले में चर्चा करने के लिए मुड़ापार की ओर से टी.पी. नगर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वाहन का पहिया उसके सिर पर चढ़ जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पुलिस को घटनास्थल से एक लॉक मोबाइल फोन मिला। युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए अंगूठे का निशान लेकर फोन अनलॉक किया गया, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन व मित्र घटनास्थल पर पहुंच गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकासः लखन लाल देवांगन

मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि नो-एंट्री खुलने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है और कई वाहन तेजी से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों को प्रवेश देने के निर्णय का ट्रक एसोसिएशन ने पूर्व में विरोध किया था और संभावित हादसों को लेकर प्रशासन को चेतावनी भी दी थी। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button