🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG News:– होटल के कमरे में प्रेमी–प्रेमिका ठहरे थे, प्रेमिका की संदिग्ध हालात में मिली लाश, प्रेमी फरार

Korba News:– कोरबा में एक होटल के कमरे से युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवती अपने प्रेमी के साथ होटल में रुकी हुई थी, लेकिन घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को हत्या मानकर जांच में जुट गई है।

Advertisement Carousel

Korba कोरबा। कोरबा शहर के एक होटल में युवती की लाश मिलने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में ठहरी हुई थी। आज दोपहर जब होटल के कमरे से युवती की लाश बरामद हुई, तब उसका साथी वहां मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवती की शिनाख्त के बाद जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चंदेला होटल में बीते दिन एक युवक और युवती पहुंचे थे। दोनों ने होटल का कमरा नंबर 207 लिया था। होटल में उन्होंने खुद को किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया बताया था। दोनों बीती रात उसी कमरे में साथ रुके थे। आज दोपहर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और दोनों बाहर नहीं निकले तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ। कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर भीतर प्रवेश किया गया, जहां युवती का शव पड़ा हुआ मिला, जबकि उसका प्रेमी मौके से गायब था। इसके बाद तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

  Raigarh Crime News:– जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में दो की मौत, नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

सूचना पर एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। होटल के रजिस्टर और दस्तावेजों की जांच के बाद मृतिका की पहचान जांजगीरचांपा जिले के मरकीडीह गांव निवासी 20 वर्षीय संध्या दास के रूप में हुई। वहीं फरार युवक की पहचान राकेश कुमार मानिकपुरी, निवासी जांजगीर के तौर पर की गई है। दोनों ने शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर होटल में कमरा लिया था और बीती रात साथ बिताई थी।

फिलहाल युवती का शव कमरे में मिलने के बाद उसका साथी राकेश कुमार मानिकपुरी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस इसे प्रारंभिक तौर पर हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। सभी एंगल से जांच की जा रही है और मृतिका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button