Durg News:– आधी रात तक खुले क्लब में पड़ोसी जा रही थी शराब, नशे में झूम रहे थे हाई प्रोफाइल युवक– युवतियां,पुलिस ने मारी रेड

Durg News:–आधी रात तक क्लब में नियमों के विपरीत शराब परोसी जा रही थी। यहां युवा नशे की हालत में डांस कर रहे थे। आधी रात दबिश देकर बार को बंद करवाया गया और बार संचालक को पुलिस ने नोटिस जारी किया है।

Durg दुर्ग। भिलाई के जुनवानी सूर्या स्थित लिस्टोमेनिया क्लब एंड किचन में देर रात तक के नियमों के विपरीत शराब परोसी जा रही थी। हाई प्रोफाइल युवा यहां नशे में थिरक रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने यहां रेड मार दी। पुलिस की रेड के बाद नशे में झूम रहे युवक और युवतियां पीछे से दरवाजे से भागे। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में की गई रेड में इस तरह का मामला पाए जाने के बाद क्लब के प्रबंधन को नोटिस जारी कर पुलिस ने जवाब मांगा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एएसपी सुखनंदन राठौर की टीम ने अचानक शनिवार व रविवार दरमियानी रात करीब एक बजे दल बल के साथ लिस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में दबिश दी। उनके साथ में सुपेला टीआई विजय यादव और एक दर्जन से अधिक जवान भी थे। क्लब का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खटखटाकर दरवाजा खुलवाया। अंदर महफिल सजी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवतियों को शराब परोसा जा रहा था। पुलिस को देखकर कई युवतियां मुंह छुपाकर भागने लगी। यहां के मैनेजर गणेश अन्ना ने पूछताछ में सफाई देते हुआ कहा कि दिन के 12 बजे से रात 12 बजे तक का लाइसेंस है। क्लब बंद कर दिया गया था। सिर्फ बिलिंग का काम चल रहा था। कुछ गेस्ट थे, जो बिलिंग कराकर बैठे थे। मैं चार साल से काम कर रहा हूं। यहां नशा नहीं परोसा जाता है। हमारे मालिक अजय सिंह जो निर्देश देते हैं उसी अनुसार काम करते है।

  Bilaspur Highcourt News:–निचली अदालत के आदेश पर थानेदार पर नहीं किया एफआईआर, हाईकोर्ट ने एसपी से मांगा शपथ पत्र, तब दर्ज हो सकी एफआईआर

पहले भी तीन बार हो चुकी है कार्रवाई:–

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन का आदेश है कि 11 बजे तक शटर गिरा देना है। लेखाजोखा कर 12 बजे बंद कर देना है। लेकिन लिस्टोमेनिया 1 बजे रात तक खुला था। अब तक तीन बार कार्रवाई हो चुकी है। आबकारी विभाग ने रेडकर 52 पेटी शराब क्लब से बरामद किया था। दूसरी बार पुलिस और आबकारी विभाग दोनों ने छापेमारी की। कलेक्टर अभिजित सिंह के आदेश पर बंद कराया दिया गया था। बावजूद फिर से शुरू कर दिया गया है।

लाइसेंस किराए पर लेकर परोस रहे शराब :–

लिस्टोमेनिया के संचालक अजय सिंह बिलासपुर से है। उन्होंने लाइसेंस को दो पार्टनर को किराए पर दे दिया है। जानकार बताते है कि शराब परोसने के लिए लाइसेंस किराए पर नहीं दे सकते। यहां तक इस क्लब में सिगरेट भी बेची जाती है। एक सिगरेट की कीमत 400 रुपए बताया जाता है।

ट्रैफिक रुल्स की उड़ाई जा रही धज्जिया:–

पुलिस ने बताया कि लेस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में नशे में झुमने के लिए दुर्ग, भिलाई, रायपुर और राजनांदगांव तक के कपल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कारों को सूर्या मॉल के बाहर ही नो-पर्किंग में खड़ी की थी। पुलिस टीम ने समझाइश देकर कस्टमरों को छोड़ा है। पुलिस ने 15 मिनट के अंदर क्लब को बंद करा दिया। मैनेजर गणेश अन्ना और तीन चार कर्मचारियों को चौकी में बैठाया गया। पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस पर छोड़ दिया गया।

मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक संचालित होने के चलते लिस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में दबिश देकर वहां की वीडियोग्राफी करवाई गई है। बार संचालक को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब आने पर कार्यवाही की जाएगी।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.