जशपुर: तपकरा में बस से 480 नशीली कफ सिरप की शीशियां बरामद, तीन गिरफ्तार

  • जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तपकरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप जब्त की है।
  • मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिहार से रायगढ़ जा रही ‘वासुदेव बस’ में नशीले कफ सिरप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तपकरा थाना के सामने मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी।
  • जैसे ही बस वहां पहुंची, पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान बस की डिक्की में रखे दो संदिग्ध बैग से चार कार्टन बरामद हुए। इनमें 100-100 मिलीलीटर की कुल 480 शीशियां ‘ऑनरेक्स’ कफ सिरप छिपाकर रखी गई थीं।
  • शुरुआती पूछताछ में बस स्टाफ ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने सच्चाई स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि वे इस कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप को बिहार के गया जिले से लाकर रायगढ़ में खपाने की योजना बना रहे थे।
  • जब्त की गई दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 96,720 रुपये बताई जा रही है।
  • इस मामले में पुलिस ने बस चालक भोला राम, परिचालक बसंत पटेल और खलासी सतीश कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बस को भी जब्त कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 136 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.