अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़

CG  News के इस जिले में 4 नई ग्राम पंचायतें आएंगी अस्तित्व में

बिलासपुर जिले में 4 नये ग्राम पंचायत -जोगीपुर, विचारपुर, बछालीखुर्द एवं नवागांव के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। दावा-आपत्तियां मंगाई गई है। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नई पंचायतें अस्तित्व में आ जाएंगी। नई पंचायत को नए पंचायत प्रतिनिधि भी मिलेंगे।

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में 4 नये ग्राम पंचायत -जोगीपुर, विचारपुर, बछालीखुर्द एवं नवागांव के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। त्रिस्तरीय आम चुनाव 2024-25 के पहले इनका निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। वर्तमान में जिले में 483 ग्राम पंचायत हैं। कलेक्टर (पंचायत) द्वारा इस संबंध में परिसीमन के लिए 14 अक्टूबर को अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय में इसकी प्रति चस्पा की गई है। एक सप्ताह में इस अधिसूचना पर पर अपना लिखित में सुझाव, दावा एवं आपत्ति आमंत्रित किये गये हैं। गौरतलब है कि तखतपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत जोगीपुर (वर्तमान ग्राम पंचायत डोमनपुर) एवं विचारपुर (वर्तमान ग्राम पंचायत ढनढन) कोटा जनपद पंचायत के अंतर्गत बछालीखुर्द (वर्तमान ग्राम पंचायत भैंसाझार) तथा मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम नवागांव (वर्तमान ग्राम पंचायत टिकारी) में नया ग्राम पंचायत के गठन का प्रस्ताव किया गया है। दावा एवं आपत्ति संबंधित एसडीएम कार्यालय में निर्धारित तिथि तक स्वीकार किये जाएंगे। दावा आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम निर्णय के लिए रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजा जायेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  NH-45 मे अनगिनत गड्ढे और बेतहाशा धूल,से 10 से ज्यादा लोग हुए घायल,फिर भी हादसों को रोकने कारगर उपाय नहीं

नई पंचायतों में शुरू हुई सियासी सुगबुगाहट
चार नई ग्राम पंचायतों के नाम की सूची जारी होने और गठन की प्रक्रिया प्रारंभ होने से यहां के ग्रामीणों में पंचायत चुनाव को लेकर अभी से ही सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जाहिर है नई पंचायतों में चुनाव का अंदाज भी इसी तरह का होगा। ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच के अलावा ग्रामीण जिला व जनपद पंचायत सदस्यों का भी चुनाव करेंगे। नई पंचायतों के अस्तित्व में आने से पंचायतों का स्वरुप अलग नजर आएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button