देश-दुनियानईदिल्ली

‘भारतीय पायलट को सलाम, वह असली हीरो हैं’, PM नेतन्याहू बोले- उनकी बहादुरी से 174 जिंदगियां बच सकीं

नई दिल्ली। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें सच्चे हीरो करार दिया। उन्होंने मछार को सच्चा नायक बताते हुए उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा बयान में नेतन्याहू ने कहा कि मछार ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद असाधारण साहस दिखाया। उनके अनुसार, पायलट पर चाकू से हमला किया गया, लेकिन उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया और काकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। इसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू करने में मदद की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नेतन्याहू ने कहा कि पायलट की कार्रवाई से संभावित बड़ी विमान दुर्घटना टल गई और 174 लोगों की जान बची, जिनमें इजराइली नागरिक भी शामिल थे।

साइप्रस में इजराइल के राजदूत रुवेन अजार ने भी कैप्टन मछार और विमान में मौजूद यात्रियों तथा चालक दल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी के साहस से विमान में सवार लोगों की जान बचाने में मदद मिली। अजार ने मछार के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए उन्हें अनुभवी और प्रतिभाशाली पायलट बताया। घटना के बाद कैप्टन मछार की बहादुरी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है।

  कोलकाता के पूजा पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, सीएम ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजे और रोजगार का किया एलान

घटना पर ट्रंप ने कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि “मैंने इस घटना के बारे में बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। ऐसा लगता है कि को-पायलट शायद कोई आतंकवादी या सनकी किस्म का आदमी था, और उसने पायलट को चाकू मार दिया। पायलट की हालत बहुत खराब थी… लेकिन एक तरह से, दरवाज़ा खोलकर उसने हीरो जैसा काम किया।”

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button