देश-दुनिया

शांत माहौल में होगा दुर्लभ हंगुल हिरण का प्रजनन, कश्मीर का डाचीगाम नेशनल पार्क 31 अक्टूबर तक बंद; पर्यटकों की एंट्री बैन

श्रीनगर। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में स्थित डाचीगाम नेशनल पार्क घूमने की योजना बना रहे लोगों को फिलहाल इंतजार करना होगा। लुप्तप्राय हंगुल हिरण के प्रजनन काल को सुरक्षित बनाने के लिए पार्क को 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

अब यहां 1 नवंबर से दोबारा प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इस दौरान वन्यजीवों को मानवीय गतिविधियों से दूर, शांत और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कश्मीर के दुर्लभ वन्यजीवों में शामिल हंगुल के लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाला समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। डाचीगाम नेशनल पार्क के प्रभारी रेंजर रईस अहमद रेशी ने बताया कि पार्क बंद करने का आदेश प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) ने जारी किया है। रेशी के अनुसार, हंगुल का प्रजनन काल, जिसे रटिंग सीजन कहा जाता है, लगभग 25 सितंबर से शुरू होकर करीब डेढ़ महीने तक चलता है। इस दौरान जानवरों को शोर, भीड़ और दूसरी मानवीय गतिविधियों से दूर रखना जरूरी है, ताकि उनके प्रजनन में किसी तरह की बाधा न आए।

प्रवेश पर पाबंदी, नियम तोड़ने की नहीं मिलेगी छूट

वन विभाग ने यह कदम वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम और जम्मू-कश्मीर वन्यजीव संरक्षण नियम, 2024 के प्रावधानों के तहत उठाया है। बंदी के दौरान पार्क में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल अधिकृत विभागीय कर्मचारियों को आने-जाने की अनुमति होगी। सुरक्षा संबंधी जरूरतों के लिए आवश्यकतानुसार प्रवेश दिया जा सकेगा।

  फ्रांस, बेल्जियम समेत यूरोप के कई देशों में उग्र प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुईं झड़पें

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button