CG BREAKING:फर्म में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बिलासपुर ,10अप्रैल 2025  । जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा आवासपारा निवासी सूरज मनहर की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सूरज रोज की तरह सिरगिट्टी स्थित एक निजी फर्म में काम करने गया था, जहां वह जैसे ही पानी के पास पहुंचा, अचानक करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने चकरभाठा पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info