🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

बर्थडे मना कर लौट रहे युवकों की कार को पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर , दो की मौत दो गंभीर



Bilaspur News:– देर रात बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहे युवकों की कार को पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी। जिससे कार डिवाइडर व इलेक्ट्रिक पोल से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार के पीछे बैठे कंपाउंडर व डेयरी संचालक की मौत हो गई है।

बिलासपुर। देर रात बर्थडे मना कर लौट रहे युवकों की कार को पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद तेज रफ्तार कर डिवाइडर से जा टकराई उसके बाद चार से बार पलटी मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार के पीछे बैठे दो की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

Advertisement Carousel



मिली जानकारी के अनुसार कोरवा क्षेत्र के देवरी खुर्द में रहने वाले ग्रे कलर की सियाज कार क्रमांक सीजी 10 एपी 8734 से किसी परिचित युवक का बर्थडे मनाने के लिए बुधवारी गए हुए थे। वहां होटल में खाना खाने के के बाद में देर रात वापस लौट रहे थे। जब तोरवा पावर हाउस के पास पहुंचे तो उनकी कार को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। ठोकर के चलते तेज रफ्तार कर सामने डिवाइडर से टकराते हुए बिजली के पॉल को टक्कर मार कर चार से पांच बार पलट गई। कर के चारों टायर ऊपर हो गए और कार के अंदर चारों फंस गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  वन विभाग के पाली प्लांटेशन एरिया से चैनलिंक जाली की चोरी

आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर तत्काल पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत से उन्हें निकालने की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने पर गैस कटर मंगवाया गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंची गैस कटर से गाड़ी को काटकर निकल गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार कार में पीछे बैठे दो की मौत हुई है। जबकि दो अन्य जो कार चला रहा था और ड्राइवर सीट के बगल में बैठा था वो घायल है। अमित को के नाम राजेंद्र सिंह पिता बिहारी सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी आदर्श नगर देवरीखुर्द थाना तोरवा व भागीरथी यादव पिता मोहन यादव उम्र 40 वर्ष निवासी सफेद खदान देवरीखुर्द है। राजेंद्र सिंह डॉक्टर शेखर तिवारी के हॉस्पिटल में कंपाउंडर है,कार का मालिक वही था। जबकि भागीरथी यादव डेयरी चलाता है। घायलों में एक को रेलवे अस्पताल और एक को सिम्स में भर्ती करवाया गया है। मृतकों का पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही हैं। फिर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button