कोरबाछत्तीसगढ़पर्यावरणप्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

वीबी रामजी योजना के तहत 5 एकड़ भूमि में हुआ मिश्रित फलदार पौधों का रोपण

कोरबा, 12 सितम्बर 2026/ ग्राम कापूबहरा स्थित गौठान एवं चारागाह परिसर में रिक्त पड़ी लगभग 5 एकड़ भूमि में वीबी रामजी योजना के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा मिश्रित फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर एवं ग्राम पंचायत कापूबहरा की सरपंच द्वारा पौधरोपण कर किया गया।

इस अवसर पर मरार समाज के अध्यक्ष श्री गंगा पटेल, उप संचालक कृषि श्री देवेंद्र कंवर, सहायक संचालक उद्यान श्री पतराम सिंह, पीओ श्री दिलीप मेहता, उद्यान अधीक्षक श्री सर्वेश पटेल, प्रक्षेत्र सलाहकार श्री अमित सोनी सहित ग्राम पंचायत के समूह की दीदियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान 5 एकड़ भूमि में विभिन्न प्रजातियों के मिश्रित फलदार पौधों का रोपण किया गया। इनमें ग्राफ्टेड आम, नींबू, अमरूद, करोंदा, कटहल, जामुन, काजू सहित अन्य फलदार पौधे शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य रिक्त भूमि का सदुपयोग करते हुए फलोद्यान विकसित करना, स्थानीय स्तर पर हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा ग्रामीणों के लिए आय के अतिरिक्त अवसर तैयार करना है।

ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने पौधरोपण में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ फलदार पौधों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई।

  महिला अफसर ने बिजली बंद होने के बाद सुधार कार्य में देर होने पर जूनियर कर्मचारी को दी भद्दी– भद्दी गालियां वायरल ऑडियो सुने

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button