छत्तीसगढ़

CG CRIME : NDPS एक्ट के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 29 मामले

गरियाबंद, 18 मार्च। छुरा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के तेलीबांधा निवासी अजय मोटवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से छुरा की ओर हेरोइन की तस्करी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान 9 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

गिरफ्तार आरोपी अजय मोटवानी के खिलाफ पहले से ही NDPS एक्ट का एक मामला और अन्य 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किन-किन लोगों से संपर्क में था और मादक पदार्थों की तस्करी में कौन-कौन शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

न्यायालय में पेशी की तैयारी, आगे की कार्रवाई जारी

छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button