✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

डीएम ने दीगर राज्य की शराब परोसने वाली बार का लाइसेंस सस्पेंड किया

बिलासपुर। जिले में अवैध शराब पर जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है। एक बार में दीगर राज्य की शराब परोसी जा रही थी। जिस पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। अब कलेक्टर ने बार का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। डीएम ने अपने आदेश में बार के लाइसेंस को 15 दिनों के लिए निलंबित किया है। दूसरे राज्यों से लाकर अवैध शराब खपाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

आबकारी विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बार लाइसेंसी द्वारा नियम विरूद्ध बार में अन्य प्रान्त की मदिरा का विक्रय करते पाए जाने पर आबकारी विभाग की जिला आबकारी दल एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल की संयुक्त टीम द्वारा 06 दिसंबर की छापेमार कार्यवाही के दौरान अन्य प्रान्त हरियाणा की शराब बरामद किया गया था .
हैवेन्स पार्क बार में हरियाणा की शराब बरामद मामले में लाइसेंस शर्त का उल्लंघन करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आपराधिक व विभागीय प्रकरण जिला बिलासपुर टीम द्वारा दर्ज किया गया था.

उक्त मामले में कलेक्टर बिलासपुर की तरफ से हैवेन्स पार्क हॉटल बार संचालक जीवनानी को नोटिस जारी कर हरियाणा राज्य की शराब बरामद होने पर जवाब मांगा गया |*बार संचालक से संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर बार का लायसेंस 15दिवस के लिए निरस्त कर दिया गया है।

गौरतलब है की जिला स्तर में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए हैवन्स पार्क में संचालित बार को 15 दिवस के लिए ससपेंड कर दिया गया है |*

  Raipur Crime : मो.सा. चोरी के प्रकरणो में आरोपी लोकेश, करन, विक्की व अमन गिरफ्तार

अन्य प्रान्त की मदिरा के सम्बन्ध में आबकारी आयुक्त श्रीमती आर संगीता एवं कलेक्टर बिलासपुर श्री अवनीश शरण से लगातार प्राप्त हो रहे निर्देश के तारतम्य में प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी बिलासपुर द्वारा अवहेलना करते पाए जाने पर हॉटल हैवंस पार्क के बार लाइसेंसी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए कलेक्टर बिलासपुर द्वारा बार लाइसेंस 15दिवस के लिए निरस्त कर दिया गया|

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button