IAS/IPSछत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

सुश्री नैन अज़गल्ले की निधन पर दी गई श्रद्धांजलि…

नैन हंसमुख व मिलनसार व्यक्तित्व की धनी… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

मालखरौदा अधिवक्ता संघ की सदस्य नोटरी ऑफिसर नैन अज़गल्ले का आज तड़के निधन हो गया जिसका समाचार मिलते ही अधिवक्ताओं एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने सुश्री नैन अज़गल्ले के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके आत्मा की शांति व सद्गति की कामना किया।
इन पलों राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने नैन अज़गल्ले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुश्री नैन अज़गल्ले हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थी जो राजनीति में कांग्रेस से जुड़कर जांजगीर चांपा जिले में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर राजनीति में उन्हें कांग्रेस ने प्रदेश सचिव बनाया गया तो वहीं अधिवक्ता संघ मालखरौदा का सदस्य होकर वे छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा नोटरी ऑफिसर के पद पर भी नियुक्त हुई तथा आज इनके निधन से अंचल ने एक मिलनसार महिला नेत्री के साथ कुशल अधिवक्ता को खो दिया है।
इस अवसर पर आज परिजनों के अलावा अधिवक्ता संघ एवं सामाजिक तथा राजनीतिक हस्तियों उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कोरबा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP ने जारी की तबादला सूची; तिवारी बने कोतवाली तो पटेल को मिली कटघोरा की कमान

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button