डिप्टी सीएम के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने निकले शिक्षक का मिला संदिग्ध परिस्थितियों में शव

 

डिप्टी सीएम के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने निकाला शिक्षक घर नहीं पहुंचा। बाद में उनकी लाश रतनपुर थाना क्षेत्र में तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने आए शिक्षक का शव मिला है। घर से कवि सम्मेलन में शामिल होने निकले शिक्षक कार्यक्रम में शामिल होना के बाद घर वापसी के लिए निकले पर घर नहीं पहुंचे। उनका शव रतनपुर के बिखमा तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पास पड़ा मिला है। टीचर के चेहरे और सीने में चोट के निशान हैं। इससे परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से टीचर के मौत का कारण स्पष्ट हाेगा। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

 

 

रतनपुर के कसेर पारा में रहने वाले राजेंद्र कसेर(54) टीचर थे। उनकी पोस्टिंग पथरिया में थी। रविवार 24 नवंबर की रात वे कवि सम्मेलन में बिलासपुर पुलिस लाइन आए थे। रात करीब डेढ़ बजे वे अपने दो शिक्षक साथियों के साथ कार से रतनपुर आए। दोस्तों ने उन्हें घर के पास उतार दिया। इसके बाद वे पैदल ही घर जाने के लिए निकले। इधर रातभर शिक्षक अपने घर नहीं पहुंचे। सोमवार की सुबह उनका शव बिखमा तालाब के पास मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना टीचर के स्वजन को दी। साथ ही पुलिस को इस संबंध में बताया। स्वजन के साथ ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीचर के चेहरे और सीने में चोट के निशान थे। इसे देख स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त की। इधर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया है। इसकी रिपोर्ट से टीचर के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

  रायगढ़-ओडिशा में वारदात कर भागा शातिर वाहन चोर को कोतवाली पुलिस दबोचा

 

 

रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि शिक्षक का शव मिला है। प्राथमिक जांच में गिरने के कारण आई चोट से मौत होने की आशंका है। शार्ट पीएम रिपोर्ट में भी गिरने के कारण आई चोट से मौत का उल्लेख है। विस्तृत रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.