IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

आबकारी का बड़ा एक्शन: CCTV लगाकर भागने की फिराक में था शराब माफिया, लेकिन टीम ने धरदबोचा – 5 गिरफ्तार

???? 123 लीटर शराब और 400 किलो महुआ लहान जब्त, 89 हजार की जब्ती
???? 5 थाना क्षेत्रों में एकसाथ छापा, माफियाओं में मची खलबली
???? गांव–गांव में फैले अवैध शराब नेटवर्क पर आबकारी विभाग की कड़ी कार्रवाई

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

बिलासपुर। ज़िले में अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की पांच टीमों ने एकसाथ पांच अलग–अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 123 लीटर देसी–विदेशी शराब और 400 किलो महुआ लहान जब्त किया। बरामद शराब की कीमत करीब 89,000 रुपये आंकी गई है। साथ ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

???? भिल्मी में ‘CCTV वाले शराब माफिया’ की पोल खुली

इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाला मामला सीपत के भिल्मी गांव से सामने आया, जहां आरोपी गोविंद यादव ने अपने घर में CCTV कैमरा लगाकर आबकारी विभाग की टीम से बचने की चाल चली थी। जैसे ही टीम उसके दरवाजे तक पहुंची, वह कैमरों से टीम की गतिविधि देखकर घर में छिप गया, लेकिन इस बार विभाग तैयार था। टीम ने उसे मौके से ही पकड़ लिया। आरोपी की चालाकी पर पानी फेरते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

⚖️ बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी इस प्रकार हुई:

  1. रामझुल धनुहार – थाना कोटा, बिल्लीबंद
  2. करण मोहले – मूर्तिपारा
  3. दिलीप कुमार कुर्रे – देवरी थाना सीपत
  4. सत्यपाल बंजारे – देवरी थाना सीपत
  आधी रात घर में घुस रहे तेंदुए से भिड़ गया पालतू कुत्ता

इसके अलावा थाना पचपेड़ी के सोन डेरा क्षेत्र से अज्ञात व्यक्ति द्वारा छिपाई गई बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद की गई है।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत सख्त कार्रवाई की गई है।

???? एक साथ पांच जगहों पर मारा छापा — तैयार थी 5 टीमें

अभियान को रणनीतिक ढंग से अंजाम देने के लिए विभाग ने पांच अलग–अलग टीमें बनाई थीं, जो एकसाथ विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देने निकलीं:

क्षेत्र प्रभारी अधिकारी

तखतपुर सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर
बिलासपुर पश्चिम आबकारी अधिकारी डॉ. समीर मिश्रा
कोटा उप निरीक्षक नेतराम बंजारे
मस्तूरी उप निरीक्षक रमेश दुबे
सीपत उप निरीक्षक ऐश्वर्या मिंज

इन सभी टीमों ने एकसाथ कार्यवाही कर अवैध शराब कारोबारियों की कमर तोड़ दी।

????‍???? प्रशासन सख्त, माफियाओं को नहीं बख्शा जाएगा

यह पूरी कार्रवाई आबकारी आयुक्त शयामलाल धावड़े के निर्देश पर की गई। कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मकसद अवैध शराब के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है।

???? प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध शराब, महुआ लहान, कोचिया कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है। अभियान जारी रहेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button