छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG : – News:– होटल से खाना खाकर लौट रही कार खड़ी ट्रेलर में जा घुसी, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर ने ली तीन की बलि, मां और दो बेटी की मौके पर ही मौत

Bilaspur:– खाना खाकर होटल से घर लौट रहे शर्मा परिवार की कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में परिवार की 48 वर्षीया महिला और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई। प्रदेश की सड़कों को लेकर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने महादेव अब तक को निर्देशित किया था कि नेशनल स्टेट हाईवे में कोई भी भारी वाहन खड़ी ना हो यह देखने का काम स्थानीय प्रशासन का है। महकमे की लापरवाही ने तीन जानें ले ली है।

Bilaspur बिलासपुर। होटल से खाना खाकर वापस लौट रहे परिवार की तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर में जा घुसी। दुर्घटना में महिला उनकी मायके आई नवविवाहिता बेटी और छोटी बेटी की मौत हो गई। वही दो युवक घायल हो गए। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार पूरी दुर्घटना बुधवार देर रात की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार कॉलोनी में रहने वाला शर्मा परिवार कार में सवार हो खाना खाने रायपुर रोड चकरभाठा स्थित एक होटल गया था। जिसमें परिवार का बेटा अंकित शर्मा अपनी मां प्रीति शर्मा ( 48), अपनी बहन श्रेया शर्मा(24), छोटी बहन (19) और परिवार के अन्य सदस्य अभिनव शर्मा शामिल है। वे आइटेन कार से वापस आ रहे थे। इस दौरान अंकित कार चला रहा था।

  Korba News:– पैसे लेकर ऑपरेशन नहीं करने  पर  भाजपा नेता ने अस्पताल के कर्मी की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने दोनों पक्षों पर किया अपराध दर्ज

वे सकरी– पेंड्रीडीह बाईपास होते हुए घर वापस लौट रहे थे। उनकी कार क्रमांक cg 12 bc 1762 जब सकरी मेन रोड़ पर स्थित कार शो रूम के आगे स्टेट बैंक के सामने पहुंची तो सड़क पर खड़ी ट्रेलर Rj 14 Gf 2688 से लेफ्ट साइड से जा टकराई।

मिली जानकारी के अनुसार कार चला रहे अंकित को देर रात होने के चलते झपकी आ गई थी। तेज रफ्तार कार के खड़ी ट्रेलर से टकराने पर मौके पर ही अंकिता की मां 48 वर्षीया प्रीति शर्मा पति बदरानी लाल शर्मा, बेटी 24 वर्षीया श्रेया शर्मा पिता शुभम और छोटी बेटी श्रुति शर्मा (19), पिता बदरानी लाल की मौत हो गई। वही अंकित शर्मा और अभिनव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मां के अलावा दोनों बेटियों की भी मौत हो गई है। हादसे में अपनी जान गंवाने वाली श्रेया शर्मा की शादी कुछ माह पहले ही कानपुर में हुई है। वह कुछ दिनों पहले अपने मायके आई हुई थी। और मायके वालों के साथ खाना खाने होटल गई थी। वापसी के दौरान कर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में अपनी मां और बहन के साथ मायके आई श्रेया ने भी दम तोड़ दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button