छत्तीसगढ़

आधी रात घर में घुस रहे तेंदुए से भिड़ गया पालतू कुत्ता

कांकेर । कांकेर शहर के धुर मनकेसरी गांव में सोमवार रात 10 बजे तेंदुआ एक घर में घुस आया, लेकिन पालतू कुत्ते ने डटकर उसका सामने किया और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ की हरकतें कैद हो गईं। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ कुत्ते से भिड़ते हुए दिख रहा है और कुत्ते की आवाज भी सुनाई दे रही है।

तेंदुए से भिड़ गया पालतू डॉगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

रात 10 बजे तेंदुआ ने आबादी वाले इलाके में घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन बीच में एक पालतू कुत्ता खड़ा था, जो उसके राह की बाधा बन गया।

 

तेदुए ने कुत्ते का शिकार करने की भी कोशिश की और उसे जबड़े में जकड़ लिया लेकिन फिर भी पालतू कुत्ते ने मुकाबला किया और उसे घर से बाहर खदेड़ा।

 

 

 

तेंदुए को देख घबराए हुए लोग घर के बाहर आने से डर रहे थे।

कांकेर जिले में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों सरोना वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने अब तक छह से अधिक लोगों पर हमला किया है, जिसमें एक बच्चे की मौत की खबर भी सामने आई है।

  नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने दी होली की शुभकामनाएं

 

बच्चे का सिर सरोना क्षेत्र के जंगल में मिला था। इसके अलावा, तेंदुआ आंगनबाड़ी जा रही एक बच्ची पर भी हमला कर उसे घायल कर चुका है।

मवेशियों को बना रहे निशाना

 

डूमाली गांव की पहाड़ी पर भी पांच तेंदुए सक्रिय हैं, जो मवेशियों पर हमला कर रहे हैं। इन तेंदुओं की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए कैमरे और कर्मचारियों की तैनाती की है।

 

 

लोगों ने कार्रवाई की अपील की

 

कांकेर जिले में तेंदुओं की गतिविधियां बढ़ने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की है, ताकि मानव और जानवरों के बीच टकराव से बचा जा सके। इस घटना ने तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button