GeneralIAS/IPSTransferबड़ी ख़बर

बहेरामूड़ा में आयोजित शिविर में जनजातीय परिवारों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
बिलासपुर,24 जून 2025/अनुसूचित जनजातियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में 15 जून से 30 जून 2025 तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड कोटा के ग्राम बहेरामूड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष पिछड़ी जनजातीय परिवारों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

ग्राम पंचायत बहेरामूड़ा अंतर्गत ग्राम उपका, मिट्ठूनवागांव, लूफा, शक्तिबहरा, करहीकछार, केकराडीह, बेलवाटीकरा के लिए संयुक्त रूप से शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोटा
युवराज सिन्हा द्वारा किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में  मौके पर ही 2 आधार कार्ड, 8 राशन कार्ड एवं 11 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। हितग्राहियों को विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर श्री चन्द्रभान, श्रीमती उमादेवी, श्रीमती कृता, ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, सचिव, कोटवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य समिति के द्वारा ग्राम बहेरामूड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। प्राथमिक विद्यालय में लगे शिविर में बेलगहना के डॉक्टरों ने सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांची की। उन्हें मुफ्त में दवाएं भी दीं

  मां-बेटी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कुलदीप साहू समेत 3 दोषियों को फांसी

इसी दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी व टीम के द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर बहेरामूड़ा में लगाई गई जिसमें समस्त कृषकों महिलाओं की चिकित्सकीय जांच तथा उचित दवाओं का वितरण करते हुए चिकित्सकीय परामर्श दी गई आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में लगभग 200 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

अन्य विभागों द्वारा भी योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button