कोरबा:
छत्तीसगढ़ के कोरबा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ गो-तस्करी के झूठे संदेह में कुछ युवकों ने एक पिकअप चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घरेलू सामान लेकर आ रहा था चालक
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित चालक जशपुर से एक शिक्षक का घरेलू सामान पिकअप में लादकर कोरबा आ रहा था। जैसे ही वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुँचा, कुछ युवकों ने उसे रास्ते में ही रोक लिया।
सिर और चेहरे पर आईं गंभीर चोटें
आरोपियों ने बिना कुछ सोचे-समझे चालक पर गो-तस्करी का झूठा आरोप लगाया और लाठी-डंडों से उस पर टूट पड़े। इस बर्बर हमले में चालक के सिर, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पीड़ित चालक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर हमलावर युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Live Cricket Info



Leave a Reply