✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़सुरक्षाहादसा

राखड़ से लदा ट्रेलर पलटाः सड़क पर बिखरी राखड़, परिवहन व्यवस्था पर उठे सवाल

कोरबा 14 सितंबर। दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर एनटीपीसी गोपालपुर गेट के पास सोमवार को राखड़ से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर में भरी राखड़ सड़क पर फैल गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

बताया जा रहा है कि राखड़ से भरा ट्रेलर दर्री-कटघोरा मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान गोपालपुर गेट के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रेलर के पलटते ही उसमें भरी राखड़ सड़क पर बिखर गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राखड़ परिवहन को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से नियमों की अनदेखी के आरोप लगते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बिना राखड़ का परिवहन करते हैं। ऐसे वाहनों के गुजरने के दौरान राखड़ उड़ने से पीछे चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। इसके अलावा परिवहन के दौरान सड़क पर जगह-जगह राखड़ गिरने से मार्ग गंदा होने के साथ फिसलन और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

  कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

गोपालपुर गेट के पास ट्रेलर पलटने की घटना के बाद एक बार फिर राखड़ परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और एजेंसियों से राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि राखड़ को ढककर परिवहन करने, सड़क पर राखड़ गिरने से रोकने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। अब देखना होगा कि इस हादसे के बाद जिम्मेदार विभाग राखड़ परिवहन की व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाते हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button