शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार, फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

धमकी देकर पीड़िता से डेढ़ लाख अपने खाते में जमा कराया, आरोपी पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस ने शादी का झाँसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक शुभम भापकर पिता बाबन भापकर उम्र 26 वर्ष निवासी अहमदनगर पुणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी ने पीड़िता से मोबाइल नंबर लेकर मैसेज के माध्यम से जान पहचान कर अपनी नजदीकियां बढ़ाई और पीड़िता को विश्वास में लेकर उससे मिलने के बहाने उसे होटल में बुलाया। जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उसका फोटो और वीडियो बना लिया। जिसके बाद पीड़िता को लगातार झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर शादी करने से आनाकानी करने लगा और बनाए गए फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग किस्तों में अपने खाता में पीड़िता से लगभग डेढ़ लाख रुपए जमा करा लिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे) को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की पता तलाश कर कारवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए।

  Ratanpur News:– सिद्धिविनायक मंदिर में में विराट संत सम्मेलन,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की मौजूदगी में सनातन मुद्दों पर खुला संवाद…

पुलिस को विवेचना के दौरान आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान साइबर सेल के माध्यम से आरोपी का लोकेशन पुणे अहमदनगर में मिला। जिस पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में तत्काल एक टीम पुणे के लिए रवाना की गई। जो लोकेशन के आधार पर दबिश देने पर आरोपी एक होटल पर मिला।

आरोपी युवक को पूछताछ करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक संजीव ठाकुर आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी,राहुल राजपूत की विशेष भूमिका

Live Cricket Info