छत्तीसगढ़बड़ी ख़बरलापरवाही

धर्मांतरण की पाठशाला चलाने वाले प्रधान पाठक हुए निलंबित, बैठाई गई विभागीय जांच भी


बिलासपुर। शासकीय स्कूल में धर्मांतरण की पाठशाला चलाने वाले प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक का हिंदू धर्म के त्रिदेवों को नहीं मानने की शपथ विद्यार्थियों को दिलवाने का वीडियो वायरल हुआ था। प्रधान पाठक विद्यार्थियों को बौद्ध धर्म अपनाने की शपथ दिलवा रहें थे। जिसका वीडियो वायरल होने पर उन्हें निलंबित किया गया है।

वीडियो



बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भरारी के प्रधान पाठक रतन लाल सरोवर का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में विद्यार्थियों को प्रधान पाठक शपथ दिलवा रहे थे कि वे ब्रह्मा,विष्णु, महेश को नहीं मानेंगे और न ही उन्हें भगवान मानेंगे। इसके अलावा राम कृष्ण को ईश्वर का अवतार नही मानेंगे। प्रधान पाठक उन्हें बौद्ध धर्म स्वीकार करने की शपथ दिला रहें हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने इसे शासकीय गरिमा के खिलाफ माना हैं। साथ ही प्रथम दृष्टया अपराध सिद्ध होने की स्थिति में उनके विरुद्ध विभागीय जांच किया जाना प्रस्तावित किया है। इसलिए प्रधान पाठक रतन लाल सरोवर शासकीय प्राथमिक शाला भरारी विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रतिकूल होने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय बिल्हा जिला बिलासपुर नियत किया गया है।

  सरगुजा में आदिवासी समाज का आक्रोश – भानुप्रताप सिंह के अभद्र बोल और गाली-गलौज की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button