अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

निर्माणाधीन मकान से 3 लाख का इलेक्ट्रॉनिक व प्लंबिंग सामान पारः चोर व खरीददार पकड़ाए

कोतवाली टीम की कार्रवाई, बिजली वायर से लेकर स्ट्रीट लाइट बरामद

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा, 8 अक्टूबर। शहर में निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रॉनिक और प्लंबिंग संबंधी सामान चोरी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने के आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर करीब तीन लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गुलशन वासन के निर्माणाधीन मकान से 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच इलेक्ट्रॉनिक एवं प्लंबिंग संबंधी सामान चोरी हो गया था। मामले की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।जांच के दौरान पुलिस ने चोरी करने तथा चोरी का सामान खरीदने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर बिजली के वायर, स्विच बोर्ड, लाइट, ट्रैक लाइट, स्ट्रीट लाइट, प्लंबिंग सामग्री सहित अन्य सामान बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग तीन लाख रुपये आंकी गई है।

  सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पुरानी बस्ती कोरबा निवासी रहीम खान (21 वर्ष), रईस खान (21 वर्ष) और साहिम खान (19 वर्ष) शामिल हैं। इनके अलावा अग्रसेन चौक निवासी मुकेश अग्रवाल (42 वर्ष), दीनदयाल अग्रवाल (59 वर्ष) तथा अग्रोहा मार्ग निवासी नीरज अग्रवाल (47 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया।

इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 823/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137/26, 331(4), 305(ए), 317(2) एवं 3(5) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।कोरबा पुलिस जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button