छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG Crime News:– सॉरी मम्मी पापा, आप लोगों का बहुत ज्यादा पैसा खर्च करवा दी लिखकर जिंदल यूनिवर्सिटी की छात्रा ने दी जान

Raigarh Crime News:– जिंदल यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने खुद को पढ़ाई में कमजोर बताया और माता–पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि उसकी पढ़ाई पर उनका बहुत अधिक पैसा खर्च हो गया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Raigarh रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित जिंदल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा ने बीती रात हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा थी। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें पढ़ाई को लेकर खुद को असफल मानते हुए मम्मी–पापा से क्षमा मांगी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर (टाटा) निवासी प्रिंसी कुमारी (20 वर्ष) जिंदल यूनिवर्सिटी में बीटेक सेकंड ईयर में अध्ययनरत थी और हॉस्टल में रहती थी। शनिवार रात करीब 8:30 बजे परिजन लगातार उसे फोन कर रहे थे, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद परिजनों ने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी। वार्डन जब छात्रा के कमरे तक पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो खिड़की से झांककर देखा गया, जहां छात्रा फांसी के फंदे से लटकी हुई नजर आई।

  CG :- News सरकारी नियमों की उड़ रही धज्जियां, सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी, निजी वाहनों को बनाया कमाई का जरिया

इसके बाद वार्डन ने तत्काल अन्य छात्राओं और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और छात्रा के शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि वह पढ़ाई में अच्छी नहीं है, माता–पिता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है और उसकी पढ़ाई पर बहुत अधिक खर्च हो रहा है। उसने यह भी लिखा है कि उसकी शिक्षा में उनके सेविंग अकाउंट का पैसा भी लग रहा है। पुलिस का प्रारंभिक तौर पर मानना है कि पढ़ाई का दबाव और बेहतर परिणाम नहीं ला पाने की मानसिक चिंता के चलते छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button