🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आया परिवार छोटी बच्ची समेत तीन लोगों की मौत, एक महिला घायल, मौक़े पर पहुँची विधायक, ग्रामीणों का हंगामा जारी

Ro No. 13952/ 34



जाँजगीर चाँपा। ज़िले में रफ़्तार का क़हर जारी है। आज एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कोनार गाँव का एक परिवार मोटरसाइकिल पर सवार होकर परसदा गाँव जा रहें थे तभी मुलमुला थाना इलाक़े के रेमंड चौक के पास एक तेज रफ़्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयावह था कि तीन साल की बच्ची, एक युवक और एक बुजुर्ग शख़्स की मौक़े पर मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से ज़ख़्मी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफ़र किया हुआ है।

Advertisement Carousel

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now



घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने चक्काजाम कर दिया है और मौक़े पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी ग्रामीणों को अपना समर्थन देने पहुँची हुई हैं।


पुलिस ने ट्रेलर को क़ब्ज़े में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ़्तार कर लिया है। घटनास्थल पर लोगों ने मुआवज़ा देने की माँग को लेकर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भीड़ को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश में जुट गये है।

  Bilaspur News:– सावन का अंतिम सोमवार: बूढ़ा महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया प्रसाद वितरण

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button