🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

इंस्टा पर गरजने वाले गुंडे पुलिस की गिरफ्त में आते ही गिड़गिड़ाए, मरने मारने की धमकी देने वाले पैरों पर ठीक से चल नहीं पाए, कहा गुंडागर्दी करना पाप है,पुलिस हमारी बाप है

Bilaspur News:– सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हथियार लहराकर वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले रील माफियाओं को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी शहर में बारात निकाली और उनसे नारे लगवाए – “गुंडागर्दी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।” इस पूरे दृश्य का वीडियो पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और साफ चेतावनी दी कि अब किसी भी गुंडे या सोशल मीडिया माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement Carousel

Bilaspur, बिलासपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाकर हथियार दिखाने, धमकाने और डर फैलाने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में शामिल हैं लूटू पांडे उर्फ रितेश, शिवम मिश्रा, लक्की यादव, शैलेश चौबे और शंभू यादव। इनके कब्जे से रिवॉल्वर, एयरगन, चाकू, बेसबॉल स्टिक और बुलेट बाइक जब्त की गई। गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने इन्हें उन्हीं रास्तों से घुमाया जहां वे अक्सर गुंडागर्दी करते थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि आरोपियों का सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाना और पोस्ट करना लंबे समय से जारी था। कुछ लोग इन रील्स का इस्तेमाल लोगों को धमकाने के लिए भी करते थे। इस संबंध में चकरभाठा और सरकंडा थानों में शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस इन पर लंबे समय से नजर रखे हुए थी। दबाव बढ़ने पर आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, बनारस और इलाहाबाद में छिपते रहते थे।

बनारस से बिलासपुर तक पीछा कर हुई गिरफ्तारी:–
एसीसीयू टीम ने साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की। जैसे ही पता चला कि वे बनारस से बिलासपुर लौट रहे हैं, पुलिस ने रतनपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। लूटू पांडे और उसके साथियों के खिलाफ पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें घर में घुसकर हमला, चाकू से वार, नशा कारोबार और संगठित तरीके से दहशत फैलाना शामिल है। अब पुलिस ने इनके खिलाफ संगठित अपराध की धाराएं जोड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उनके परिजनों और गिरोह के अन्य सदस्यों की अवैध संपत्तियों की पहचान और जप्ती की तैयारी की जा रही है।

  CG News:– एक साल बाद भी नहीं खुला सांसद का जनदर्शन कार्यालय, जनता बोली: 60 किलोमीटर दूर जाकर भी नहीं होती सुनवाई

रील माफियाओं की बारात और नारेबाजी:
पुलिस ने आरोपियों को उसी इलाके में घुमाया जहां वे अक्सर दहशत फैलाते थे। इस दौरान बदमाश खुद नारे लगाते रहे – “बिलासपुर में गुंडागर्दी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।” कुछ ने यह भी कहा कि पुलिस अगर दोबारा गुंडागर्दी करेंगे तो फिर से बारात निकाल देगी।

इंस्टा नेटवर्क

कुख्यात लूटू पांडे का इंस्टा नेटवर्क ध्वस्त:
गिरफ्तार बदमाशों में कुख्यात अपराधी लूटू पांडे भी शामिल है, जो सरकंडा थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार था। फरारी के दौरान वह इंस्टाग्राम परहीरोबनकर बिलासपुर के युवाओं को धमकाता था। उसका साथी शिवम मिश्रा भी इंस्टामाफिया बन चुका था। पुलिस ने दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

एसएसपी एक बार फिर से बदमाशों को चेतावनी देते हुए कहा:–

एसएसपी रजनेश सिंह ने शहर में सक्रिय गुंडों और सोशल मीडिया पर धमकी फैलाने वालों को चेताते हुए कहा कि अब समय गया है कि ये लोग अपनी हरकतें छोड़ दें। जो लोग अपराधी गतिविधियों में लगे हैं, उन्हें सही काम करना चाहिए। अगर बदमाश अपनी करतूतें जारी रखते हैं, तो पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और उनकी जिंदगी जेल में ही बीतेगी।

हाल ही में गिरफ्तारी के दौरान अपराधियों को उन्हीं रास्तों से सार्वजनिक रूप से घुमाया गया, जहां वे हमेशा दहशत फैलाते थे। इससे साफ संदेश गया कि अब उनकी हीरोइक रील का असली चेहरा सबके सामने होगा।

साथ ही हथियार और वाहन जब्त कर, एनडीपीएस और संगठित अपराध जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि छोटीमोटी धमकियाँ अब नजरअंदाज नहीं होंगी। साइबरट्रैकिंग और ACCU + साइबर सेल की सक्रियता ने अपराधियों के छिपने के विकल्प भी सीमित कर दिए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button