छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की दस्तक, इस चर्चित सीईओ के यहां दो गाड़ियों में तड़के दस्तक



बैकुंठपुर न्यूज।  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी की दस्तक हुई है। बैकुठपुर में  आज तड़के  चर्चित जनपद सीईओ राधेश्याम मिर्झा के ठिकाने पर दो गाड़ियों में ईडी की टीम पहुंची है।बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर ईडी की टीम जांच कर रही है।


कोरिया जिले के बैकुंठपुर में राधेश्याम मिर्झा
पिछले 7 महीने से जनपद पंचायत के सीईओ के प्रभार में थे। वर्तमान में उनका तबादला सूरजपुर जिले की प्रतापपुर जनपद पंचायत में हो गया है। पर उन्होंने अब तक ज्वाइन नहीं किया है। पूरा मामला राधेश्याम मिर्झा के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के जनपद सीईओ रहने के दौरान का है। राधेश्याम मिर्झा यहां लगातार 3 साल तक पदस्थ रहे थे। आरोप है कि 140 ग्राम पंचायत वाले बड़े जनपद पंचायत में डीएमएफ के काम में मिर्झा के कार्यकाल में अनियमितता हुई थी। मिर्झा सोनहत जनपद में भी पदस्थ रहे थे।

काफी प्रभावशाली माने वाले राधेश्याम मिर्झा का कांग्रेस शासन काल में जलता रहा है। उनका मूल पद मंडल संयोजक है। पर वे लगातार कई सालों से जनपद सीईओ के प्रभार में रहें है। मिर्झा बैकुंठपुर के जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस में रह रहे हैं। ईडी की टीम दो गाड़ियों में रेस्ट हाउस पहुंच कर जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  बेजुबानों पर कहर,पुलिस पर आरोपियों को बचाने का संदेह!CCTV में कैद क्रूरता, आवाज उठाने पर TI की धमकी –महिला NGO कार्यकर्ता से बदसलूकी,सुने वायरल ऑडियो

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button