ACB traip in Sub Registrar:– बाबू और लोकपाल के बाद एसीबी की तीसरी कार्यवाही आई सामने, जमीन रजिस्ट्री के एवज में रिश्वत ले रही महिला उप पंजीयक को किया गया गिरफ्तार

ACB traip in Sub Registrar:– उप पंजीयक कार्यालय में भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्यवाही की है। महिला उप पंजीयक को 26 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों की रफ्तार किया गया है।

Mahasamund महासमुंद। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार कार्यवाही कर रहा है। रायगढ़ में शिक्षा विभाग के बाबू और जीपीएम जिले में लोकपाल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महासमुंद में महिला उप पंजीयक को रजिस्ट्री की एवज में 26 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महासमुंद जिले के सरायपाली उपपंजीयक कार्यालय में उप पंजीयन के पद पर पुष्प लता लिली बैक पदस्थ हैं। उनके खिलाफ वीरेंद्र पटेल ने रजिस्ट्री की एवज में 26 हजार रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। रिश्वत लेते हुए आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला उप पंजीयक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी वीरेंद्र पटेल से दान की पांच एकड़ जमीन की रजिस्ट्री के एवज में उप पंजीयक ने 35 जाकर रुपए की रिश्वत मांगी थी। 11 हजार रुपए रजिस्ट्री शुल्क के अलावा 26 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसे प्रार्थी ने वॉइस रिकार्ड कर एसीबी को दिया था। आज 11 सदस्यीय टीम ने रेड कार्यवाही कर रंगे हाथों उप पंजीयक की गिरफ्तारी की।

  नवा रायपुर में दिखेगी ब्रिटिश कालीन जनजाति विद्रोह की झांकी

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.