IAS/IPSTransferअच्छी ख़बर

खेल परिसर नंदेली भांठा में आयोजित प्रदर्शनी का समापन…

आयोजन से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन… चितरंजय पटेल अधिवक्ता

वन विभाग खेल परिसर नंदेली भांठा में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की त्रिदिवसीय विशाल प्रदर्शनी में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मीडिया के साथ स्कूली स्टूडेंट्स भारी संख्या में उपस्थित रहे।
इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर अलग अलग विभागों की प्रदर्शनी में पहुंचकर लोग जानकारी प्राप्त करते नजर आए। विशेष रूप से प्रदर्शनी में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित हस्तकला का स्टॉल पैरा आर्ट स्टाल स्थानीय कलाकारों के अद्भुत कला को लेकर आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।
इसमें स्थानीय कलाकारों के द्वारा पैरा आर्ट के माध्यम से प्रकृति, जीव जंतु, एवं व्यक्तियों का सुंदर एवं आकर्षक चित्र बनाया गया है इस स्टाल में मीडिया के लोग भी पहुंचे तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (लीगल सेल) प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़िया अपने लोक कला के लिए देश में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है क्योंकि स्थानीय कोसा के वस्त्र, माटी कला, बस्तर आर्ट, बांस आर्ट, पैरा आर्ट आदि विश्व में अपनी पहचान बना चुके है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है पर पर्याप्त प्रचार_प्रसार के अभाव में स्थानीय जन इस आयोजन का समुचित लाभ नहीं उठा पाए। प्रदर्शनी आयोजक सांसद कमलेश जांगड़े के प्रतिनिधि रंजन सिंहा ने मीडिया के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इन पलों में मीडिया से तपेश शर्मा, महेंद्र बरेठ, राम अवतार साहू, भूपेंद्र गवेल, योम लहरे, उदय मधुकर, सुरेश जायसवाल, पुरुषोत्तम चंद्रा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Expresses Profound Grief over Bhandara Road Accident

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button