🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSबड़ी ख़बर

शराबी युवक ने बंदर पर बरसाए लाठी, गंभीर हालत में कानन पेंडारी जू में चल रहा इलाज

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के नवागांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। शराबी युवक ने नशे की हालत में एक बंदर की बेरहमी से पिटाई कर दी . बंदर को गंभीर हालत में कानन पेंडारी जू में भर्ती कराया गया। घटना 29 अक्टूबर की है, जब बंदर सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहा था, और इसी कारण से विवाद खड़ा हुआ।

Advertisement Carousel

मनोज यादव की बाड़ी में बंदर घुसकर सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहा था। मनोज और परिवार के सदस्यों ने बंदर को भगाने की कोशिश की और उस पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर की चोट से बंदर घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। इसके बाद परिवार के लोग घायल बंदर को पानी पिलाने लगे ताकि उसकी हालत थोड़ी ठीक हो सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गांव का ही रहने वाला सनत विश्वकर्मा, जो उस समय शराब के नशे में था, मौके पर पहुंचा और उसने घायल बंदर को देखकर उसकी एक मोटे डंडे से पिटाई शुरू कर दी। सनत ने बंदर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला किया. जब आसपास के लोग बंदर की मदद करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सनत ने किसी की बात नहीं मानी और लगातार बंदर पर लाठी बरसता रहा।

  Janjgir-Champa News:– यातायात पुलिस की लापरवाही से शहर में जाम और हादसों का खतरा, व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सनत विश्वकर्मा बंदर को बेरहमी से पीट रहा है और उसे घसीट-घसीट कर मार रहा है। कई लोग उसे रोकने की कोशिश करते दिख रहे है, नशे में किसी की बात नहीं सुनता। इस घटना के वायरल होने के बाद सर्व हिन्दू समाज ने इस मामले की शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है।

घायल बंदर को तत्काल इलाज के लिए कानन पेंडारी जू ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वन्यजीव संरक्षण और पशु अधिकारों से जुड़े संगठनों ने इस घटना की निंदा की है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button