✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

स्कूल नहीं आने वाली शिक्षिका और शराबी शिक्षक को किया गया निलंबित

स्कूल  नहीं आने वाली शिक्षिका और शराबी शिक्षक को निलंबित किया गया है। निलंबित शिक्षिका स्वामी आत्मानंद विद्यालय की है। 

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

धमतरी। स्कूल से नदारद रहकर मनमानी करने वाले दो शिक्षकों के खिलाफ जिला शिक्षा विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है। दोनों शिक्षक धमतरी ब्लाक के है।

 

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला अरौद लीलर में पदस्थ मिलन सिंह ध्रुव, सहायक शिक्षक(एलबी) की शिकायत गंभीर थी। शराब सेवन कर विद्यालय आने, अध्यापन कार्य से दूर रहने के कारण ग्रामीण परेशान थे। बिना बताए स्कूल से गायब रहने अनाधिकृत अनुपस्थिति की संख्या अधिक थी। शिकायत जांच करने पर शिक्षक की निरंकुशता स्पष्ट हुई।

 

इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कंडेल (सेजेस कण्डेल) में पदस्थ लावनी साहू, सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) अपने शिक्षिकीय कार्य से विमुख हो गई थी। पिछले कई दिनों से वह स्कूल नहीं आ रही थी। शालेय आचरण नियमों के प्रतिकूल कृत्य करने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं होने उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने तथा कारण बताओं नोटिस का जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई।

  उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को वितरित की एजुकेशन किट, जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी विशाल डोम निर्माण की घोषणा

 

 

 

निलंबित दोनों शिक्षकों के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने भी शिकायत की थी। शिकायतों की जांच हुई। आरोप सही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने कड़ी कार्रवाही करते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों निरंकुश शिक्षकों का मुख्यालय कार्यालय-विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमतरी होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button