अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़हादसा

सिमकेदा में ग्रामीण की संदिग्ध मौत

कोरबा, 13 अक्टूबर। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम सिमकेदा सिरकी डुगरू में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव घर के सामने खून से लथपथ मिला। मृतक की पत्नी ने गांव के ही दो लोगों पर घरेलू विवाद के चलते हमला कर पति की जान लेने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की है। मृतक रामदुलार कोरवा की पत्नी बुधवारी कोरवा ने 11 अक्टूबर की सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी। उसने अपने बयान में अघन कोरवा (22) और नंदू कोरवा (65), दोनों निवासी ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू, पर घरेलू बातों को लेकर हुए विवाद के दौरान तीर-धनुष और सब्बल से पति पर हमला करने का आरोप लगाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत के आधार पर श्यांग पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 3(5) केतहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना की वास्तविक परिस्थितियों और आरोपों की पुष्टि के लिए आगे की जांच की जा रही है।

  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल लखनपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में हुए शामिल

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button