🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

सस्पेंस ख़त्म: आवेदन पर हटाए गए कोतवाली TI डीएन तिवारी, डडसेना संभालेंगे कमान; देखें आदेश

कोरबा:

Advertisement Carousel

सिटी कोतवाली में पोस्टिंग के महज 24 घंटे के भीतर ही निरीक्षक धर्मनारायण (डीएन) तिवारी को लाइन हाजिर (रक्षित केंद्र) किए जाने और उनके स्थान पर प्रमोद डडसेना को कमान सौंपे जाने के मामले में चल रहा सस्पेंस अब पूरी तरह ख़त्म हो गया है। पुलिस महकमे और आम जनता के बीच चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि टीआई डीएन तिवारी को किसी दबाव में नहीं, बल्कि उनके खुद के आवेदन पर कोतवाली से हटाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

24 घंटे के भीतर बदल गए थे आदेश

गौरतलब है कि 29 जून को पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा जारी आदेश में निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने 30 जून की सुबह ही जॉइनिंग ली थी, लेकिन कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें रक्षित केंद्र भेजने का नया आदेश जारी हो गया। इतनी जल्दी हुए इस फेरबदल के बाद जिले में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था।

राजनीतिक या संगठन का दबाव? चर्चाओं पर लगा विराम

आधिकारिक आदेश सामने आने से पहले इस ट्रांसफर को लेकर सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोग इसे राजनीतिक फेरबदल मान रहे थे, तो कुछ इसे किसी विशेष संगठन के दबाव का नतीजा बता रहे थे। हालांकि, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी लिखित आदेश के सामने आते ही यह साफ हो गया कि यह निर्णय पूर्णतः प्रशासनिक दृष्टिकोण से टीआई तिवारी के खुद के आवेदन पर लिया गया है।

  ग्राम पंचायत कोनचरा के सरपंच प्रत्याशी गीतांजली बलभद्र सिंह कर रहे हैं धुआंधार प्रचार

एक अनसुलझा सवाल: आदेश से यह तो साफ हो गया है कि यह ट्रांसफर डीएन तिवारी की मर्जी से हुआ है, लेकिन संपर्क न हो पाने के कारण अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि जॉइनिंग के तुरंत बाद आखिर ऐसी कौन सी वजह आ पड़ी कि उन्हें हटने के लिए आवेदन देना पड़ा।

प्रमोद डडसेना होंगे नए कोतवाली प्रभारी

नए आदेश के तहत अब रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद डडसेना को सिटी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इस फेरबदल के बाद अब कोतवाली पुलिस नए सिरे से मुस्तैद हो रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button