IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

Bilaspur Train Accident: कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी की जोरदार टक्कर, महिला आरक्षित बोगी पूरी तरह क्षतिग्रस्त — 10 की मौत की आशंका,कई घायल, ओवरहेड वायरिंग और सिग्नलिंग सिस्टम ध्वस्त, रेलवे ने राहत राशि की घोषणा की


बिलासपुर, 04 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम लाल खदान स्टेशन के पास दिल दहला देने वाला रेल हादसा हो गया। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर से रेलवे ट्रैक पर अफरा–तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, जिला प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि एक मासूम बच्चे को सीढ़ियों के सहारे बाहर लाया गया। वहीं, केबिन में फंसे एक अन्य बच्चे का शव रेस्क्यू दल ने काफी मशक्कत के बाद बरामद किया।

महिला आरक्षित बोगी को सबसे ज्यादा नुकसान

टक्कर के बाद कोरबा पैसेंजर ट्रेन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में महिला आरक्षित बोगी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जिसमें कई महिलाएं और बच्चे सवार थे। रेस्क्यू टीम ने गैस कटर और सीढ़ियों की मदद से बोगी में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कई घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है।

ओवरहेड वायरिंग और सिग्नलिंग सिस्टम ध्वस्त

टक्कर के बाद रेलमार्ग पर ओवरहेड वायरिंग और सिग्नलिंग सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते बिलासपुर–कटनी रेल सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द या रूट डायवर्ट की गई हैं। रेलवे की तकनीकी टीमें बहाली कार्य में जुटी हैं, वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था शुरू की गई है।

राहत और मुआवजा राशि की घोषणा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हादसे पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि अब तक चार लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है और पांच यात्री घायल हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में कराया जा रहा है।
रेल प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख, और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे जांच

रेलवे ने इस घटना की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) स्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक जांच में सिग्नलिंग सिस्टम की तकनीकी खामी या मानवीय त्रुटि की संभावना जताई जा रही है।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, एसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर बिलासपुर देर रात घटनास्थल पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी की।

  Bilaspur News:– पीएससी की तैयारी करने आए युवक – युवती कमरे में मिले संदिग्ध अवस्था में, मुस्लिम युवक की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हिंदू संगठन ने मचाया हंगामा

बच्चा बिलासपुर गतौ‌रा ट्रेन एक्सीडेंट में मिला है, माता–पिता का पता नहीं है, जानकारी होने पर रेलवे चिकित्सालय या पुलिस में संपर्क करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now



यात्रियों और परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं —
•
बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
•
चांपा: 8085956528
•
रायगढ़: 9752485600
•
पेंड्रा रोड: 8294730162
•
कोरबा: 7869953330
•
उसलापुर: 7777857338

रेलवे ने कहा है कि वह स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है, और घायलों को संपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button