✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजशिक्षासमस्या

वीएसके एप का सर्वर डाउनः स्कूलों में 9.15 बजे बाद लगी शिक्षकों की हाजिरी, तकनीकी समस्या से शिक्षक परेशान

कोरबा 19 सितंबर। शिक्षा विभाग के वीएसके एप का सर्वर डाउन रहने से शनिवार सुबह स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी। विभागीय नियम के अनुसार सुबह 7.30 बजे ऑनलाइन हाजिरी लगाना होता है। ऐसे में तकनीकी समस्या के कारण जिले हजारों शिक्षक परेशान रहे। ऐप तकनीकी खामी के चलते उनकी हाजिरी शनिवार को 9.15 बजे के बाद लग सकी।

शिक्षकों का कहना है कि यह समस्या पहली बार नहीं आई है। वीएसके एप में आए दिन नए अपडेट के साथ कभी सर्वर डाउन, कभी लोकेशन एरर और कभी पासवर्ड एक्सपायर जैसी दिक्कतें सामने आती रहती हैं। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल की जिम्मेदारियां संभालने के साथ उन्हें दिनभर मोबाइल पर एप को ठीक करने में समय देना पड़ता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button