चोरी करने घर घुसे चोर की युवती को देख बिगड़ी नियत, किया दुष्कर्म, सीसीटीवी के चलते आरोपी दो साथियों के साथ गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म



बिलासपुर। चोरी की नीयत से घर घुसे चोर ने 21 वर्षीय युवती से मारपीट कर सोने की अंगुठी लूट ली। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म में शामिल आरोपी और उसके दो चोर साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवकों के कब्जे से सोने की अंगुठी जब्त की गई है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि रात को वह घर पर थी। रात करीब तीन बजे अनजान युवक उसके में घुस आया। युवक ने उससे मारपीट की। इसके बाद उसने युवती को धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही उसके हाथ से सोने की अंगुठी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद युवक भाग निकला। घटना से दहशत में आई युवती ने स्वजन को इसकी जानकारी दी। साथ ही सिविल लाइन थाने में शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  एसपी रजनेश सिंह ने जल्द से जल्द मामले के खुलासे हेतु आईपीएस उमेश गुप्ता को अपने मार्गदर्शन में जांच की जवाबदारी दी। जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग सीसीटीवी का फुटेज लिया। इसमें मिले संदेहियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि संदेही चंदवाभाठा लिंक रोड मे रहने वाला बीर सिंह उर्फ पंकज(36) अमेरी में रह रहा है। पुलिस उसकी तलाश में अमेरी पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने लगा। जवानों ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपने दोस्तों विद्याभुषण बरेठ(29) निवासी इमलीपारा और अन्नू उर्फ अब्दुल हनीफ(34) निवासी मंझवापारा के साथ घटना को अंजाम देना बताया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

एक बार फिर काम आए सीसीटीवी कैमरे:–
घर में घुसकर युवती से मारपीट और दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस की टीम अलर्ट हो गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने टीम बनाकर मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस ने युवती के मकान के आसपास के लगभग 180 सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया। इसके साथ ही शहर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई। इसमें एक संदेही वीर सिंह की जानकारी मिली। आरोपित के खिलाफ पहले भी मारपीट और चोरी की शिकायतें मिलती रही है। इसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश की। इस बीच वह पुलिस को चकमा देने के लिए अमेरी में रह रहा था।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.