🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबअपराधकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

कोरबा: बुकिंग के बहाने स्कॉर्पियो चालक से लूट, आंख में मिर्ची स्प्रे डाल पीटा, जंगल में पेड़ से बांधकर भागे लुटेरे

कोरबा। कोरबा से मध्य प्रदेश के सीहोर जाने के लिए चार पहिया वाहन की बुकिंग कराने के बहाने शातिर लुटेरों ने मिलकर स्कॉर्पियो चालक को लूट लिया। लुटेरे चालक के साथ मारपीट कर उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी, नगदी रकम, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। हालांकि, तत्परता दिखाते हुए बांकीमोंगरा पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई गाड़ी और सामान बरामद कर लिया है।

Advertisement Carousel

सीहोर जाने के नाम पर की थी बुकिंग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत घुड़देवा निवासी संजय कुमार समय-समय पर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी (क्रमांक: सीजी 12 बी एन 9335) को किराये पर चलाता है। उसे 2 जून को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया और 3 जून की रात ग्राम ढपढप से मध्य प्रदेश के सीहोर जाने के लिए गाड़ी बुक की गई। एडवांस और डीजल के खर्चे के लिए आरोपी ने फोन-पे के माध्यम से 1500 रुपये भी ट्रांसफर किए, जिससे चालक को शक न हो।

आंख में डाला मिर्ची स्प्रे और गाड़ी में किया अगवा

तय समय के अनुसार, 3 जून की रात करीब 9:30 बजे संजय अपनी स्कॉर्पियो लेकर ढपढप मोड़ के पास पहुंचा। वहां एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए। उनमें से दो लोग स्कॉर्पियो में बैठ गए और एक बाइक सवार आगे-आगे रास्ता दिखाने लगा। कुछ दूर जाने के बाद सुनसान जगह पर बाइक सवार ने गाड़ी रुकवाई और अचानक स्कॉर्पियो का गेट खोलकर चालक संजय की आंख में मिर्ची का स्प्रे मार दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो में पीछे बैठे दो साथियों ने संजय को खींचकर बंधक बना लिया और मारपीट शुरू कर दी।

पासवर्ड पूछकर जंगल में पेड़ से बांधा

  पंचायत चुनाव: बालोद की इस सीट पर बीजेपी ने नहीं उतारा उम्मीदवार...

लुटेरे चालक संजय को गाड़ी के बीच वाली सीट के नीचे दबाकर भांठा के सुनसान इलाके में ले गए। वहां उन्होंने संजय के ही गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट कर उसके मोबाइल तथा फोन-पे का पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद लुटेरे अपनी मोटरसाइकिल को वहीं छोड़कर स्कॉर्पियो से संजय को करीब आधे घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। अंत में वे उसे एक घने जंगल में ले गए और वहां एक पेड़ से बांध दिया। लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी, रियलमी मोबाइल, पर्स में रखे 6000 रुपये नगद, स्मार्टवॉच, एयरबड्स और जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित ने खुद को छुड़ाकर दर्ज कराई रिपोर्ट

लुटेरों के भागने के बाद पीड़ित संजय ने किसी तरह धीरे-धीरे अपने हाथ छुड़ाए और जंगल से बाहर निकला। वह रेल पटरी के सहारे चलते हुए ग्राम पुरेना पहुंचा, जहां उसने एक राहगीर से लिफ्ट ली। राहगीर ने संजय की आपबीती सुनकर उसकी मदद की और अपने घर ले जाकर उसके परिजनों को फोन किया। इसके बाद परिजनों के साथ बांकीमोंगरा थाना पहुंचकर घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

पीड़ित की शिकायत पर बांकीमोंगरा पुलिस ने 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(2), 127(8), 3(5), और 309(6) के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कॉर्पियो गाड़ी सहित चालक का मोबाइल, नगदी और अन्य सभी दस्तावेज व सामान सुरक्षित बरामद कर लिए हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button