🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल परिचालन बाधित; यात्री गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से रवाना

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर खोंगसरा और भनवारटंक स्टेशनों के बीच आज सुबह 11:11 बजे एक मालगाड़ी के अप लाइन में पटरी से उतरने की घटना सामने आई। इस हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन बाधित हो गया है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्टोरेशन का कार्य शुरू कर दिया है और स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश जारी है।

Advertisement Carousel

हादसे के चलते कुछ यात्री गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  1. पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477), जो कल पुरी से रवाना हुई थी, अब बिलासपुर – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा मार्ग से भेजी जा रही है।
  2. दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस (12549), जो आज दुर्ग से छूटने वाली है, को दुर्ग – गोंदिया – जबलपुर – कटनी मुरवारा मार्ग से भेजा जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए “May I Help You” बूथ की स्थापना बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर की गई है। साथ ही, जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9752441105 और 1072 जारी किए गए हैं।

  लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button