🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़

पुलिस नक्सली मुठभेड़: ग्रेहाउंड फोर्स ने 6 नक्सलियों को मार गिराया, 2 जवान घायल

छत्तीसगढ़ से तेलंगाना भाग रहे नक्सलियों से हुआ सामना

Advertisement Carousel

तेलंगाना: राज्य के भद्राद्रीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम और मुलगू जिले के सीमा के बीच जंदागुट्टा के जंगल में पुलिस और ग्रे हाउंड फॉर्स के बीच मुठभेड में 6 माओवादी मारे गए हैं और हथियार बरामद किया गया है। यह छत्तीसगढ़ का लक्ष्मण दलम बताया जा रहा है जो छत्तीसगढ़ से तेलंगाना जा रहा था। इसकी खबर लगते ही स्थानीय पुलिस और ग्रे हाउंड फॉर्स ने माओवादियों को घेर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिसके बाद दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई है। इस मुठभेड़ में जहां 6 माओवादी ढेर हो गए हैं। वहीं तेलंगाना पुलिस के 2 जवान घायल हुए हैं। इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को इलाज के लिए भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑपरेशन एसपी पंकज परितोष ने बताया है कि पुलिस के बढ़ते दबाव से माओवादियों के छत्तीसगढ़ से भाग कर तेलंगाना आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद ग्रे हाउंड फॉर्स के जवानों ने माओवादियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया।

अभी भी जंगल में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस ने घायल तथा मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने से इंकार नहीं किया है।

  एनआईए के विशेषज्ञों ने दिया पुलिस को प्रशिक्षण

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button