🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेशरायपुर🏙️ राज्य व शहर

CG ACB Action:– भारत माला मुआवजा घोटाला: डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार गिरफ्तार, 43 करोड़ की कथित गबन का खुलासा

Raipur रायपुर। भारतमाला परियोजना में भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे (वर्तमान डिप्टी कलेक्टर) और लखेश्वर प्रसाद किरण, तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने फर्जी मुआवजा दस्तावेज तैयार कर शासन को कुल 43 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया।

Advertisement Carousel

बताया गया कि मामला पंजीबद्ध होने के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें आज ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि शशिकांत कुर्रे और लखेश्वर प्रसाद किरण ने अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक और भूमाफियाओं के साथ मिलकर कूटरचित राजस्व अभिलेख तैयार किए, जिससे प्रभावित भूस्वामियों को वास्तविक मुआवजे से कई गुना अधिक राशि दिलाई गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ईओडब्ल्यू ने प्रेस रिलीज में कहा कि विवेचनाधीन अपराध क्रमांक 30/2025, धारा 467, 468, 471, 420, 409, 120बी, भा..वि. एवं 7 सी, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज है। यह घोटाला रायपुरविशाखापट्नम और दुर्गबायपास भारतमाला सड़क परियोजना से संबंधित है।

उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपियों की उच्चतम न्यायालय में जमानत याचिका निरस्त कर दी गई थी। इसके अलावा विशेष न्यायालय रायपुर द्वारा इनके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश पहले ही जारी किए जा चुके थे।

  भीषण सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, CM साय, विजय शर्मा और भूपेश बघेल ने जताया दुख

आज 11 फरवरी को गिरफ्तार किए गए शशिकांत कुर्रे और लखेश्वर प्रसाद किरण को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जांच में ईडी भी parallel कार्रवाई कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button