✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसमीक्षा

पीएम गतिशक्ति पोर्टल से समन्वित होगी अधोसंरचना परियोजनाओं की योजना

जिला स्तरीय कार्यशाला में विभागों को लॉगिन, परियोजना प्रविष्टि और जीआईएस आधारित योजना निर्माण का प्रशिक्षण

कोरबा, 29 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के जीआईएस आधारित पोर्टल के प्रभावी उपयोग के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों को पोर्टल पर पंजीयन, लॉगिन, परियोजना की प्रविष्टि तथा उपलब्ध जानकारी के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर से आए उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क, भवन और अन्य अधोसंरचना कार्यों की योजना बनाते समय संबंधित विभाग पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी देखें और आपस में समन्वय करें। इससे प्रस्तावित कार्यों के बीच संभावित टकराव की पहचान पहले ही की जा सकेगी तथा परियोजनाओं में विलंब और अतिरिक्त लागत कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विभागों से अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के साथ उसे नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा।

प्रशिक्षण में पीएम गतिशक्ति पोर्टल के साथ छत्तीसगढ़ शासन के सीजी जियो पोर्टल की उपयोगिता भी बताई गई। अधिकारियों को अधोसंरचना परियोजनाओं की योजना बनाते समय पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां करने तथा वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति से जुड़ी निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में पंजीयन की प्रक्रिया समझाई गई और बताया गया कि आवश्यकता होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी पोर्टल के उपयोग संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है।

  तूफान से क्षतिग्रस्त सड़कें-पुल तत्काल सुधारें, कहीं भी आवाजाही बाधित न हो : अरुण साव

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को पोर्टल पर लॉगिन कर अपने विभाग की परियोजनाओं की प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच समय पर जानकारी साझा होने से कार्यों की योजना और क्रियान्वयन में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button