कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

कटाईनार एनीकट में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत, काफी तलाश के बाद मिला शव

कोरबा, 10 अक्टूबर। कटाईनार स्थित एनीकट में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की डूबने से मौत हो गई। गहरे पानी में बहने के बाद लापता हुए युवक का शव काफी खोजबीन के बाद बरामद किया गया। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के अनुसार, अयोध्यापुरी निवासी नरेश साहू शुक्रवार को अपने साथियों के साथ कटाईनार एनीकट में पिकनिक मनाने पहुंचा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में बह गया। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। खोजबीन के दौरान एनीकट के गेट बंद करवाए गए। पुलिस की मौजूदगी में पानी में तलाशी अभियान चलाया गया। परिजन और स्थानीय लोग भी युवक की तलाश में जुटे रहे।
लंबी खोजबीन के बाद नरेश साहू का शव बरामद कर लिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घटना से स्थानीय लोगों में भी शोक व्याप्त है।

  31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button