IAS/IPSTransfer

दूसरे दिन भी गिरफ्तार हुई देह व्यापार करने वाली महिलाएं ग्राहक तलाश करते तीन महिलाओं को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में रक्षा टीम ने दूसरे दिन भी देह व्यापार करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक दिन पूर्व भी तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया था। तीनों महिलाएं संदिग्ध रूप से ग्राहक की तलाश कर रही थी तभी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर  लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं को देह  व्यापार में संलिप्तता हैं। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोन्हेर गार्डन,  नेहरू चौक, छत्तीसगढ़ भवन,पोस्ट ऑफिस के आस– पास देह व्यापार करने वाली महिलाएं संदिग्ध रूप से घूमती हैं और ग्राहक तलाश करती है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को अश्लील इशारे भी करती है, जिससे यहां का माहौल खराब हो रहा था। आस पास के रहवासियों और   कोन्हेर गार्डन घूमने आने वाले लोगों को इनकी वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। जिसकी लगातार शिकायत पुलिस के पास पहुंच रही थी।

आज एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर रक्षा टीम की डीएसपी अनीता प्रभा मिंज,निरीक्षक भारती मरकाम के नेतृत्व में टीम गठित कर कोन्हेर गार्डन,पोस्ट ऑफिस,नेहरू चौक के आस– पास के जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी। इस दौरान संदिग्ध रूप से राहगीरों को अश्लील इशारे करते तीन महिलाओं को पुलिस ने देख पूछताछ की। महिला डीएसपी अनीता प्रभा मिंज के अनुसार पूछताछ के दौरान तीनों पुलिस टीम से हुज्जतबाजी करने लगी। जिस पर तीनों को थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने देह व्यापार में संलिप्त होना स्वीकार किया। तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

कल भी पकड़ाई थी देह व्यापार में संलिप्त महिलाएं:–
कल भी देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं और एक दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीनों को कोन्हेर गार्डन के पास से ही गिरफ्तार किया गया था। आज दूसरे दिन भी पुलिस ने वही से गिरफ्तारी की है।

  Bilaspur Police Transfer News:· एसएसपी ने जारी किया 38 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश,17 को लाईन से भेजा गया थाने,चार लाईन अटैच

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button